पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि विपक्ष के नेता कांग्रेस सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर तिलमिला गए हैं और जो जश्न मनाया गया है उसको देखकर भाजपा और विपक्ष के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि जो भी प्रदर्शन भाजपा द्वारा किए जा रहे हैं, उसमें प्रदेश की जनता को मात्र गुमराह करने का काम किया जा रहा है। अगर असल मायने में धरने प्रदर्शन करने ही हैं तो केंद्र सरकार के खिलाफ भाजपा और विपक्ष के नेता करें ताकि हिमाचल के हक मिल सके।