पूर्व विधायक देविंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि 31 अक्तूबर को पंचायतीराज संस्थाओं में चुनकर आए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जा रहा है और इस सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने सभी चुने हुए जन प्रतिनिधियों से इस सम्मान समारोह में बढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है और भाजपा महिला मोर्चा सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों को इस समारोह में शामिल करने में पूरा सहयोग करें और 10:30 बजे बंगाणा में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अपना सम्मान प्राप्त करें।