कारगिल में शहीद हुए कैप्टन अमोल कालिया की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। छपरोह पंचायत घर पर शहीद कैप्टन अमोल कालिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। गौरतलब है कि कैप्टन अमोल कालिया चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी वर्ग परिवार से संबंधित थे। मास्टर सतपाल कालिया के बेटे ने मात्र 26 वर्ष की उम्र में ही सर्वोत्तम बलिदान दिया। तदोपरांत शहीद कैप्टन अमोल कालिया को उनके द्वारा कारगिल युद्ध में दिखाए शौर्य, बहादुरी, साहस से दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए वीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर छपरोह पंचायत प्रधान शशि कालिया, वार्ड सदस्य पुनीत कालिया, नवीन ,उषा कालिया, उषा शर्मा, जीत लाल कालिया, पवन कालिया, मृदुल कालिया, बृज मोहन कालिया, महेश कालिया आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि चिंतपूर्णी पुजारी वर्ग से सतपाल कालिया के पुत्र शहीद कैप्टन अमोल कालिया चिंतपूर्णी के निवासी थे जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने दुश्मनों से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। पंचायत प्रधान शशि कालिया ने बताया कि आज अमोल कालिया का शहीदी दिवस हैर। हर साल इस दिन को पंचायत में गांव के सदस्यों संग मनाया जाता है। पंचायत प्रधान ने कहा कि उनका देश के लिए दिया गया बलिदान प्रेरणादायक है।