जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की डीहर पंचायत के खैरियां गांव में राकेश शर्मा पुत्र सीता राम की पशुशाला में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। समय रहते गांव वासियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो साथ लगते रिहायशी मकान भी इस आग की चपेट में आ सकते थे। जिससे ज्यादा नुकसान हो सकता था। घटना में सभी परिवार सदस्य और पशु सुरक्षित हैं।