फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी, टेका माथा और सुनाया भजन, देखें वीडियो

प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने चिंतपूर्णी मंदिर में माता रानी के दरबार में अपनी पत्नी के साथ हाजिरी लगाई और एक सुंदर भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और मंदिर में पूजा भी की। पुजारी सचिन कालिया और अंकुश कालिया ने हंसराज रघुवंशी को मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। हंसराज रघुवंशी ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था और भक्ति को प्रदर्शित करते हुए भजन की प्रस्तुति की। हंसराज रघुवंशी ने अपने भजन की प्रस्तुति से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। हंसराज रघुवंशी ने कहा कि माता रानी की कृपा से ही उनका जीवन संवर गया है। उन्होंने माता रानी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। भक्तों ने हंसराज रघुवंशी की भजन प्रस्तुति की प्रशंसा की और कहा कि उनकी आवाज में माता रानी की भक्ति का अद्भुत संगम है। इस मौके पर उनके साथ कई प्रशसंकों ने फोटो भी खिंचवाईं और माता रानी के जयकारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें