मशहूर भक्ति गायक पंजाबी गायक मणि लाडला ने शुक्रवार सुबह चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर माथा टेका और माता रानी के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी सचिन कालिया ने गायक मणि लाडला को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान मणि लाडला सुबह होने वाली आरती में भी शामिल हुए। मंदिर दर्शनों के दौरान उन्होंने माता रानी का भजन भी गाया और मंदिर प्रांगण में पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। दर्शन करने के बाद मणि लाडला के प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली और फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान मणि लाडला ने कहा माता रानी के दर्शन करके उनका मन बहुत प्रसन्न होता है और बहुत खुशी मिलती है। माता चिंतपूर्णी अपने भक्तों को यूं ही अपने दरबार बुलाती रहे और सबकी मनोकामना पूरी करती रहे। मणि लाडला माता रानी की कई भजन गा चुके हैं। इस मौके पर पुजारी सचिन कालिया, अमित कालिया, विनोद कालिया, कार्तिक कालिया व अन्य पुजारी मौजूद रहे।