फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उद्योगों की बिजली सब्सिडी खत्म करने से बढ़ेगा उद्यमियों पर बोझ

प्रदेश सरकार ने उद्योगों की बिजली सब्सिडी खत्म कर औद्योगिक संस्थानों पर करोड़ों का बोझ बढ़ा दिया है। यह बात जिला के हरोली ब्लॉक औद्योगिक एसोसिएशन सहित अंब, गगरेट एवं जीतपुर बहेड़ी व मैहतपुर उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में कही। हरोली ब्लाॅक औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने कहा कि प्रदेश सहित जिला ऊना में भी उद्योग पलायन करने को मजबूर हैं और कुछ बंद भी कर चुके हैं। सरकार इस संबंध में सोचे और उद्योगों को राहत प्रदान करे। कहा कि पंजाब में उद्योगों के टैरिफ को लेकर विद्युत बोर्ड के अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। सरकार उद्योगों को बचाए अन्यथा उद्योग बंद होने की स्थिति में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें