फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में हुई चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यशाला, एसडीएम राजीव ठाकुर ने की अध्यक्षता

लोकसभा आम निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव को लेकर ऊना जिले में तैनात मतगणना कर्मियों के लिए सोमवार को लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में एक दिवसीय चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें मतगणना प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पूर्वाभ्यास में मतगणना को लेकर तैनात कर्मियों को ईवीएम मतगणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मुहैया कराने के साथ ही डाक मतपत्रों की गणना बारे भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने डाक मतपत्रों की गिनती को लेकर विस्तार से प्रक्रियागत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डाक मत पत्र दो तरह के होंगे, इनमें एक चुनावी ड्यूटी वाले कर्मियों की श्रेणी तथा दूसरे सर्विस वोटर होंगे। लोकसभा के लिए डाले गए डाक मतपत्रों की गिनती निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर हमीरपुर में होगी, जबकि गगरेट तथा कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव से संबंधित डाक मतपत्रों की गणना डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए संबंधित मतगणना केंद्र में की जाएगी। कार्यशाला में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के अधिकारी, मतगणना के लिए तैनात माइक्रो पर्यवेक्षकों समेत तमाम मतगणना ड्यूटी से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें