फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बड़ूही में सूखा पेड़ काटा, दुकानदारों ने ली राहत की सांस

ऊना शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र बड़ूही में वर्षों से खड़ा सूखा पेड़ आखिरकार प्रशासन द्वारा काट दिया गया। यह पेड़ न केवल जर्जर हालत में था, बल्कि अंधड़ के दाैरान इसके गिरने का खतरा बना रहता था, जिससे आसपास की दुकानों और राहगीरों के लिए हमेशा एक बड़ा खतरा मंडराता रहता था। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने कई बार इस मुद्दे को लेकर शिकायत की थी , लेकिन अब जाकर प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया। वहीं पेड़ काटे जाने की कार्रवाही के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया, जिससे थोड़ी देर के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदार देस राज ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ को हटाना जरूरी था और भविष्य में ऐसे खतरनाक पेड़ों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें