फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना जिले के दर्जनों विद्यार्थियों ने निकाली रोष रैली

कौशल विकास भत्ता न मिलने और रोजगार विभाग द्वारा फार्म जमा न करने को लेकर ऊना जिले के दर्जनों विद्यार्थियों ने शुक्रवार को रोष रैली निकाली और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि वे निजी संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2013 से प्रारंभ की गई कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढऩे के बावजूद विभाग द्वारा फार्म स्वीकार न करने से वे योजना से वंचित हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के चलते गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास भत्ता मिलने से उनकी पढ़ाई का आर्थिक बोझ कुछ हद तक कम हो सकता है, लेकिन समय पर फार्म जमा न होने से उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें