फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने किया श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

गुरु आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीराम लीला ग्राउंड गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बॉयज ऊना में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया। कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास साध्वी शचि भारती ने कहा कि श्री राम जी का चरित्र विश्व संस्कृति में एक उज्जवल एवं सर्वत्र परिव्याप्त वर्णातीत सत तत्व है। भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में राम कथा का विशिष्ट स्थान है। राम के बिना भारतीयता का अस्तित्व एवं उसकी पहचान भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां बुद्धि की सीमा समाप्त होती है, वहीं से तो ज्ञान का प्रारंभ होता है। उन्होंने माता सती के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि सती बुद्धि से इंद्रियों से श्रीराम की लीला और उनके रहस्य को समझना चाहती थी, लेकिन नाकामयाब हुई। ठीक इसी प्रकार मन बुद्धि से हम अध्यात्म को समझ नहीं सकते क्योंकि अध्यात्म का अर्थ होता है आत्मा का अध्ययन आत्मानुभूति। जो केवल एक गुरु की कृपा से ही हम कर सकते हैं। इस दाैरान संत मंडली की ओर मधुर भजनों के माध्यम से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती से हुआ। इस दाैरान विशेष रूप से विधायक सतपाल सत्ती ,चेयरमैन जिला परिषद ओंकार किसाना , सुरिंद्रर ठाकुर, समाज सेवक तेज पाल तेजू, संजीव गुप्ता, रजनी मनकोटिया, मेडिकल हेल्थ ऑफिसर सुखदीप, राजीव भनोट, पंकज कतना, विजय आंगरा, मुकेश सहज पाल, सुरेश शर्मा, नागेंद्र सिंह, नरेश कुमार, शिव हाकम, वीरेंद्र कपिल, विजय अरोड़ा, अनिल हांडा, डाॅ. हेमराज, पंडित सुरेश शर्मा, मोहन लाल मोहनी, पंकज कतना, रजनी मनकोटिया, विनोद मनकोटिया, स्वामी सज्जनानंद ,साध्वी रुक्मणी भारती, राजबंत भारती, तपेश्वरी भारती व भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें