फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 12वीं की टॉप-10 मेरिट सूची में पांचवें स्थान पर रहे ध्रुव शर्मा बनना चाहते हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा की टॉप 10 मेरिट सूची में नॉन मेडिकल संकाय के ध्रुव शर्मा पांचवां स्थान हासिल किया है। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह के विद्यार्थी ध्रुव शर्मा का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है। इसके लिए ध्रुव बीटेक की तैयारी कर रहे हैं। ध्रुव शर्मा के पिता अरुण कुमार यूको बैंक में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। जबकि माता स्कूल शिक्षक हैं। ध्रुव का मानना है कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक मेहनत जरूरी है। लेकिन उतना ही जरूरी है कि उसके लिए शिक्षकों और परिवार का भी भरपूर प्रोत्साहन और साथ मिले। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और भाई को दिया है। संस्थान के एमडी राजेश गौतम, प्रधानाचार्य शिवानी गुलेरिया ने प्रदेश में पांचवां रैंक हासिल करने पर ध्रुव को शुभकामनाएं देते हुए स्कूल में स्टाफ सहित मुंह मीठा करवाया और बेहतर भविश्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें