प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस की ओर से गुरुवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु के लंगर में सहयोग किया गया। साथ ही अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय सहित अन्य मौजूद रहे।