फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के श्रद्धालु नरेश अरोड़ा ने माता चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ाई भव्य छतरी, भोग सेवा में होगा नियमित उपयोग

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालु नरेश अरोड़ा ने माता रानी के चरणों में एक भव्य छतरी अर्पित की है। यह छतरी नहीं केवल आकर्षक है बल्कि पारंपरिक कला और भक्ति भाव का अद्भुत संगम भी प्रदर्शित करती है। मंदिर के पुजारी अमित कालिया ने बताया कि नरेश अरोड़ा की ओर से अर्पित की गई यह भव्य छतरी माता रानी की भोग सेवा में विशेष रूप से उपयोग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय जब माता रानी को भोग लगाया जाता है, यह छतरी सेवा के दौरान उपयोग में लाई जाएगी। इस छतरी की खास बात ये है कि ये छतरी डबल है। छतरी को मंदिर की भोगशाला में विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया है। इसके रंग, डिजाइन और पारंपरिक स्वरूप से मंदिर परिसर की शोभा और भक्ति वातावरण में और अधिक वृद्धि हुई है। श्रद्धालु नरेश अरोड़ा ने कहा कि यह भेंट उनकी माता चिंतपूर्णी के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है। मंदिर के पुजारी और सेवादारों ने भी नरेश अरोड़ा के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि इससे दैनिक भोग सेवा में नई गरिमा और उत्साह जुड़ेगा। माता रानी के दरबार में यह नई डबल छतरी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन रही है और भक्ति भाव की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें