फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीसी ऊना जतिन लाल बोले-शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

ऊना जिले में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन विभिन्न जगहों पर मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित करके युवाओं के साथ-साथ आम लोगों को भी वोटिंग के प्रति जागरूक करने में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मतदान में वोटिंग की प्रतिशतता को शत-प्रतिशत सुनिश्चित बनाने के लिए साक्षरता अभियान, स्लोगन लेखन व पोस्टर लेखन अभियान के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के 51 पोलिंग स्टेशनों पर पिछले लोकसभा चुनावों में 70 प्रतिशत से कम मदातन हुआ था। इन पोलिंग स्टेशनों में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए विशेष अभियानों के तहत युवाओं के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को जागरूक किया जाएगा ताकि मतदान प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके। प्रत्येक माह के पहले शनिवार को हर पोलिंग स्टेशन पर चुनाव पाठशाला आयोजित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें