विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत सासण में परंपरागत दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेशभर से पहलवानों ने अपनी दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच संदीप दिल्ली ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मनु अंब उपविजेता रहे। दंगल में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे जिन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।