फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में किक्रेट प्रेमियों को भाया फैन पार्क, आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण का उठाया लुत्फ

बीते दो दिन शनिवार व रविवार को स्थानीय इंदिरा गांधी मैदान में स्थापित टाटा आईपीएल फैन पार्क में क्रिकेट के मैचों के लाइव प्रसारण का लुत्फ क्रिकेट प्रेमियों ने उठाया। क्रिकेट प्रशंसकों ने शनिवार को एक मैच का बड़ी एलईडी पर लाइव प्रसारण के माध्यम से निहारा। वहीं रविवार को दो मैचों में दोपहर के समय से ही यहां डेढ़ बजे से पार्क में प्रवेश के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने जुटकर फैन पार्क की गतिविधियों में पसंदीदा टीम के लिए खुशी जाहिर की। रविवार देर शाम एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार आईपीएल फैन पार्क में क्रिकेट मैच के लाइव प्रसारण का लुत्फ उठाने पहुंचे। उनके साथ जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने भी शिरकत की। इससे पूर्व दोपहर से जुटे दर्शकों को पार्क में प्रवेश पंजीकरण काउंटर पर हाथ पर बैंड लगाने के बाद दिया गया। यहां अंदर पहुंचकर 32 लंबी 18 फीट ऊंची स्क्रीन पर खेल प्रेमियों ने रविवार को हुए रोमांचकारी मैचों का आनंद उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें