कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो पैसा कमाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं और अपने परिवार के सदस्यों को भी दांव पर लगा सकते हैं। जिस तरह से उनके ऊपर जाली दस्तावेज देकर पीडब्ल्यूडी का टेंडर हथियाने का 420 का मामला उजागर हुआ है। उससे एक बात साफ हो गई है कि यह लोग पैसा कमाने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। तो ऐसे में यह जनता का क्या कल्याण करेंगे। विवेक शर्मा ने यह बात विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के दौरान अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत कहीं और कहा कि अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। जिन्हें जहां विधानसभा में नो एंट्री देने के बाद अब कुटलैहड क्षेत्र में भी जनता नो एंट्री देकर करारा जवाब देगी।