कुटलैहड के वार्ड नंबर पांच स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव से भरे वातावरण में हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतिंया अर्पित कीं। पूर्णाहुति के अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है, जिसमें क्षेत्रीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।