फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: सीएमओ डॉ. संजीव कुमार वर्मा बोले- जिले में 4500 बच्चियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन

स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग की ओर से जिला ऊना में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुंह के कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 29 मार्च, 5 अप्रैल व 12 अप्रैल रविवार के दिन जिला के 27 डेडिकेटेड स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 4,500 बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी, जोकि पूर्णत नि:शुल्क है। इसमें अब तक वैक्सीनेशन के लिए एक हजार बच्चियों का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण के लिए मौके पर भी बच्चियों का वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण किया जाएगा। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस वैक्सीन की एक खुराक लंबे समय तक इम्युनिटी प्रदान करने के लिए सक्षम है। डॉ. राम पाल शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी बसदेहडा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया की उन्होंने भी अपनी बेटी कुमारी प्रणवी शर्मा को प्राइवेट क्षेत्र में लगवाई है जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने यह भी जानकारी सांझा की कि जिला ऊना के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपनी बेटियों को यह वैक्सीन लगवा चुके है तथा पूर्णतया इस वैक्सीन से संतुष्ट हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रिचा कालिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चौहान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम पाल शर्मा, डॉ. अनुपम शर्मा व उनकी पुत्री कुमारी प्रणवी शर्मा, जन शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण, दीपक चब्बा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें