उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में सेवानिवृत्त सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर रधुवीर सिह की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें खरयालता पंचायत प्रधान राकेश धीमान, रधुवीर सिह संगम, मंगत राम शर्मा, सहित अन्य स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।