सरकार जहां एक ओर जल संरक्षण को लेकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर तस्वीर बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की तहसील घनारी में पिछले दो दिनों से लगातार कीमती पानी सड़कों पर बह रहा है। जानकारी के अनुसार घनारी स्थित बैंक में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा एक नल लगाया गया था। लेकिन बीते दो दिनों से यह नल लगातार खुला हुआ है, जिससे पानी व्यर्थ बह रहा है। जब इस पर जलशक्ति विभाग के जेई कुलविंदर से पूछा गया तो उन्होंने जल्द ही इसे ठीक करने का आश्वासन दिया।