फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Ashtami Mela: चिंतपूर्णी में सावन अष्टमी मेले के दूसरे दिन एसपी ऊना ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे सावन अष्टमी मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने मंदिर परिसर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा इंतजाम और मंदिर परिसर में किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया। एसपी के साथ डीएसपी अंब अनिल पटियाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर के अलावा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने एसपी और अन्य अधिकारियों को मेले के दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। सावन अष्टमी मेले के चलते चिंतपूर्णी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने और किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें