ऊना जिले के पुलिस थाना मोईन के अंतर्गत बाबा श्री माई दास सदन के पास बनी वर्षा शालिका में एक बेसहारा व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह व्यक्ति कई दिनों से वर्षा शालिका में रहता था। प्रथम दृष्टि से व्यक्ति की मौत ठंड के कारण प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा है। मोईन थाने के एसएचओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार ये बुजर्ग बाबा काफी दिनों से चिंतपूर्णी में रह रहा है और दिन के समय पैसे मांगता था जबकि रात को वर्षाशालिका में ही सो जाता था। जब शनिवार को सुबह देखा तो बुजुर्ग वर्षाशालिका में मृत पाया गया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।