फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो नहीं कर पाए नामांकन पत्र दाखिल

Thu, 09 May 2024 05:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

गुरुवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो पन्ना प्रमुख सम्मेलन की जनसभा को संबोधित करते नामांकन पत्र दाखिल करने को लेट हो गए। अब देवेंद्र कुमार भुट्टो शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले बंगाणा बाजार में रैली निकाली। कार्यकताओं ने इस रैली में भाग लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री व जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के घर राजीव बिंदल पहुंचे थे। उसके बाद एक ही गाड़ी में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर व कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो नजर आए। लेकिन पन्ना प्रमुख के सम्मेलन में व्यस्त होने के चलते तय किए गए समय  अनुसार नामांकन पत्र दायर करने में लेट हो गए और गुरुवार को नामांकन पत्र दायर नहीं कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें