फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंडर-16 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में लाहौल-स्पीति पर बिलासपुर की शानदार जीत

अंडर-16 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी खेल मैदान पर हुए मैच में बिलासपुर की टीम विजयी बनी है। बिलासपुर की टीम ने लाहौल स्पीति को एक पारी एवं 31 रन से हराया है। बिलासपुर के पहली पारी में बनाए गए 350 रन के मुकाबले लाहौल स्पीति की टीम 116 व 203 रन ही बना पाई। मंगलवार को निर्णायक दिन मैच में लाहौल-स्पीति की टीम ने दूसरी पारी में बीते रोज की 75 रन के कारवां को आगे बढ़ाया। टीम ने दिन की खेल समाप्ति तक 10 विकेट गंवाकर 203 रन ही बना पाई। बल्लेबाज आयुष शर्मा ने 32 , आर्यन कौशल ने अर्धतकीय पारी खेल 51 रन जोड़े, मानस पाटिल ने 32 व आयुष ने 30 रन बनाए। बिलासपुर के गेंदबाजों में सार्थक शर्मा ने चार, प्रिंस एवं सक्षम ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किया। बिलासपुर की टीम ने मैच को एक पारी और 31 रन से अपने नाम किया। बिलासपुर टीम की जीत में उनके बल्लेबाज अखिलेश गौतम के 116 रन की शतकीय पारी की भूमिका भी अहम रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें