उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी स्कूल में विश्व ओजोन दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रवक्ता इतिहास शशि पाल और टीजीटी मेडिकल नवीन कुमार ने क्विज करवाया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नवमी की रक्षिता और अक्षरा प्रथम रही। दूसरे स्थान पर कक्षा नवमी का आदित्य और कक्षा दसवीं का हर्ष ठाकुर रहे। पोस्टर मेकिंग में नवमी की रक्षिता प्रथम और कक्षा दसवीं के हर्ष ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। ओजोन परत के संरक्षण पर जागरुकता रैली निकाली गई।