हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में डीएसपी कार्यालय और सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा की। बंगाणा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सिंचाई योजना को भी जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।