फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घनारी में बाबा बालक नाथ मंदिर में भव्य मूर्ति की स्थापना

घनारी के वेद प्रकाश पाराशर के घर के समीप स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ बाबा बालक नाथ जी की भव्य मूर्ति की स्थापना करवाई। यह मंदिर पूर्व में वेद प्रकाश पाराशर द्वारा ही स्थापित किया गया था।मूर्ति स्थापना समारोह तीन दिनों तक चला। विशेष आकर्षण के रूप में श्री राम मंदिर अंदौरा के संत बाबा सीता राम दास जी ने मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की। इस धार्मिक आयोजन के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। समारोह के अंतिम दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर भक्तों ने बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की। यह आयोजन घनारी क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का केंद्र बना और समाज में धार्मिक एकता और समर्पण का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें