फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में विश्व आत्महत्या रोकथाम के लिए निकाली जागरुकता रैली

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में सीबीएसई की ओर से निर्देशित विश्व आत्महत्या रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनमानस को जागरूक करना एवं आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोकथाम के लिए संवाद करना इसका मुख्य उद्देश्य था। इस अवसर पर प्राचार्य आरएल पाठक ने जागरुकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। एनएसएस ,एनसीसी के छात्रों ने जनमानस को जागरूक करते हुए' जीवन अनमोल है ,मानसिक स्वास्थ्य है पहली प्राथमिकता, 'बात करें, साथ चले...जैसे नारों के माध्यम से संदेश दिया। रैली के बाद परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने खुले रूप से अपने विचारों से अवगत करवाया और प्राचार्य आरएल पाठक द्वारा उन्हें बहुमूल्य सुझाव दिए गए। प्राचार्य आरएल पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में असफलताएं, तनाव या चुनौतियां आना स्वाभाविक है। आत्महत्या कोई समाधान नहीं है, बात करने से अपने ऊपर विश्वास रखकर, मनोबल को दृढ़ करने से ही समाधान अपने से ही मिल सकता है। इस अवसर पर सुरेंद्र, बबीता जोशी, दीपशिखा, भारती, त्रिलोक ,रामकुमार धीमान व वंदना उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें