फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aprajita 100 Million Smiles: छात्राओं को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपना ध्यान पढ़ाई पर फोकस करने के लिए किया प्रेरित

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सलोह में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर रेनू सहरावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने लड़कियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपना ध्यान पढ़ाई पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रिंसिपल नीलम गुलेरिया ने यौन उत्पीड़न को सहन न करके उसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया ताकि अपराध को शुरुआती दौर में ही बढ़ने से रोका जा सके। इस अवसर पर लड़कियों से संवाद भी हुआ और उनके सवालों का बखूबी जवाब ही दिया गया और करियर के टिप्स भी इस अवसर पर बच्चियों को दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें