फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरोली खास से अनीता और बीत से अशोक को भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान

Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2025 03:39 PM IST

भाजपा मंडल चुनाव के दूसरे दौर में हरोली के दोनों मंडलों के चुनाव हुए। हरोली खास से अनीता जसवाल और बीत मंडल से अशोक कुमार को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। यह चुनाव भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश चंदेल की मौजूदगी में हुए। सुरेश चंदेल ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं की सर्वसम्मति से यह चुनाव हुए। कहा कि पहली बार ऊना में किसी मंडल की अध्यक्ष के तौर महिला का चुनाव हुआ है। कहा कि यह एक साहसिक फैसला है जो इस बात को दर्शाता है कि महिलाओं की भागीदारी पार्टी में हर पहलू से बढ़ाई जा रही है। भाजपा कार्यालय दीपकमल में पत्रकार वार्ता के दौरान सुरेश चंदेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने अवैध खनन को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ऊना में अवैध खनन बेलगाम हो चुका है। मात्र ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही। कहा कि सरकार माफिया के दबाव में लग रही है। बड़ी मात्रा में अवैध और अवैज्ञानिक खनन ऊना में हो रहा है। कहा कि पकड़ केवल छोटे मोटे ट्रैक्टर चालकों पर हो रही है। कहा कि जो लोग सांठगांठ किए हुए है वह बेरोकटोक तरीके से कार्य कर रहे हैं। कहा कि आज दुनिया प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रही है। लेकिन ऊना में प्रकृति से छेड़छाड़ जारी है। केवल जेबें भरने का काम हो रहा हैृ। कहा कि सरकार ने पहले संस्थान बंद कर दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें