फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब: वार्ड नंबर सात में हुआ समाधान शिविर का आयोजन, 75 स्थानीय निवासियों ने लिया भाग

नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर सात में शुक्रवार को समाधान शिविर और वार्ड सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत की अध्यक्ष इंदु बाला, सचिव हर्ष गुप्ता, पार्षद और अन्य प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर के दौरान वार्ड के लगभग 75 स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार रजिस्टर का सत्यापन करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना था। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में कई पात्र लाभार्थियों के ई-श्रम कार्ड भी मौके पर बनाए गए। नगर पंचायत की अध्यक्ष इंदु बाला और सचिव हर्ष गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता और नशामुक्त समाज के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर को सुंदर और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए नागरिक अपने घरों का गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके ही कचरा संग्रहण वाहनों को दें। साथ ही, युवाओं को नशे की कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें