अंब में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंब में रोष मार्च निकाला और एसडीएम अंब तो ज्ञापन दिया। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने बताया कि ज्ञापन में सरकार पर वादाखिलाफी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। भाजपा का कहना है कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये सम्मान राशि देने का वादा अभी तक अधूरा है। इसके साथ ही युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का आश्वासन भी हवा-हवाई साबित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने शिक्षण संस्थानों के राजनीतिक उपयोग और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। ज्ञापन में कहा गया है कि डीजल पर वैट बढ़ाने और बिजली सब्सिडी खत्म करने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।जिससे लोगों में भारी असंतोष है।