फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीआरडीए ऊना सभागार में हुआ अमर उजाला संवाद कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन डीआरडीए ऊना के सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक ज्योति शर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्य के बारे में जागरूक किया और कहा कि समाज में अभी भी महिलाएं सुरक्षा की दृष्टि से स्वयं को सुरक्षित नहीं है। इस दिशा में और काम किया जाना बाकी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा और सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ना होगा। किसी भी प्रकार का कोई अपराध महिलाओं के साथ हो रहा है तो उसके लिए आवाज उठानी होगी, तभी महिलाएं असल मायने में सशक्त भूमिका समाज में निभा पाएंगी। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें