दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को आईएसबीटी ऊना में सवारियों की भारी संख्या देखने को मिली। इस दौरान बद्दी, चंडीगढ़ सहित होशियारपुर, जालंधर जाने वाले यात्रियों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी हो गई। इसके चलते एचआरटीसी को विभिन्न रूटों पर पांच विशेष बसें भी चलानी पड़ीं। लोग दो दिन की छुट्टी मनाकर मंगलवार को अपने-अपने कार्य स्थलों पर लौटे। ऊना बस स्टैंड के विभिन्न काउंटरों पर मंगलवार सुबह से ही सवारियों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान निगम की तरफ से जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन भी किया गया। आरएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि मंगलवार सुबह से सवारी की संख्या बढ़ी है। इसी हिसाब से बसों का संचालन भी किया जा रहा है।