फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किडनी रोग से पीड़ित मरीज के इलाज को अद्वैता फाउंडेशन ऊना ने दी 15000 की आर्थिक सहायता

जरूरतमंदों की मदद के लिए सीमा क्षेत्र न देखते हुए अद्वैता फाउंडेशन ऊना एक बार फिर आगे आई है। जिला बिलासपुर के श्रीनयना देवी की गोद में बसे गांव कनफारा से आए जरूरतमंद परिवार के लिए अद्वैता मददगार बनी है। किडनी रोग से पीड़ित ऊषा देवी की मदद की गुहार लेकर परिवार फाउंडेशन के पास पहुंचा था। इस पर फाउंडेशन के सदस्यों ने 15000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। अद्वैता फाउंडेशन की संयोजिका मोनिका सिंह ने बताया कि श्रीनयनादेवी का एक परिवार सदस्य किडनी रोग से पीड़ित है। विभिन्न समस्याओं के चलते मरीज के तीन बार आपरेशन भी हो चुके हैं। उक्त मरीज की दूसरी किडनी भी ठीक से काम नहीं कर रही है। वर्तमान में पीड़ित का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। तमाम पहलुओं को देखते हुए परिवार को 15000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आर्थिक मदद पाकर ऊषा देवी के परिवार सदस्यों मस्तराम ने संस्था का आभार व्यक्त किया है। संयोजिका मोनिका सिंह ने कहा कि संस्था के पदाधिकारियों के सहयोग से विभिन्न जरूरतमंदों की सहायता का क्रम लगातार जारी है। इस दौरान संस्था के सदस्य व पदाधिकारियों में मनमोन, इंद्रजीत, रेनू, अधिवक्ता लविका, जसवीर व गण्यमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें