फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: डनस्टन पब्लिक स्कूल टकारला में स्वच्छ भारत अभियान में निकाली रैली

डनस्टन पब्लिक स्कूल टकारला में स्वच्छ भारत अभियान के उपलक्ष्य में एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्कूल के प्रधान संजय शर्मा, सचिव सुनीता शर्मा तथा प्रधानाचार्य निशा शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हाथों में तख्तियां व पोस्टर लेकर स्वच्छता संबंधी संदेश दिए। यह रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर बड़ूही बाजार तक निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ वातावरण में रहने के लाभों के बारे में बताना था। प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपने घर, गांव और समाज में भी अपनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गंदगी फैलाने से बचें और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। स्कूल प्रधान संजय शर्मा और सचिव सुनीता शर्मा ने भी लोगों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से दी गई यह जागरूकता रैली निश्चित ही समाज में सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें