फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Dec 2024 03:49 PM IST

सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन के दिशा-निर्देशों पर महाविद्यालय सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एक हस्ताक्षर अभियान से की गई, जिसकी शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर द्वारा की गई। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में छात्रों और क्लब के सदस्यों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और लाल सिग्नल न तोड़ने का भी महत्व बताया। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि आज का हस्ताक्षर अभियान महाविद्यालय परिसर में बहुत सफल रहा, जिसमें सभी छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय और समाज के अन्य वर्गों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अधिक से अधिक सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें