फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लोहड़ी के पावन पर्व पर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में लोहड़ी के पावन पर्व पर बंगाणा प्रशासन द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुटलैहड़ के माननीय विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने परंपरागत रूप से तिल, गुड़, रेवड़ी, गजक और मूंगफली की अग्नि में आहुति देकर की गई। इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्रवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और आयोजकों को ऐसे भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से नवविवाहित जोड़ों को बुलाया गया। नवविवाहित जोड़ों के द्वारा इस कार्यक्रम को खास बनाया गया। जोड़ों ने अग्नि के चारों ओर परंपरागत चक्कर लगाते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इसके पश्चात माननीय विधायक विवेक शर्मा के द्वारा नवविवाहित जोड़ों को उपहार में मूंगफली और रेवड़ी दी गई। इसके लिए उन्होंने ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया। बंगाणा लोहड़ी उत्सव बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। यह उत्सव न केवल पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र के लोगों को एक साथ लाने का भी एक माध्यम है। इस बार का आयोजन बेहद खास रहा, जिसमें प्रसिद्ध गायक धीरज शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने अपने विचारों से जनता को प्रेरित किया। लोहड़ी उत्सव के मंच पर जब धीरज शर्मा ने कदम रखा, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें