उपमंडल बंगाणा के छिंज बरडा में पारंपरिक छिंज दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े और पहलवानों के दांव-पेंच देखकर तालियों की गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई दी।