उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंधला के सौजन्य से सर्कल जोल के अंतर्गत में शुक्रवार को पंचायत जोल की आंगनबाड़ी केंद्र हारसा में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने स्वस्थ जीवन शैली में पौष्टिक आहार और उचित पोषण का महत्व बताया गया। वहीं, किफायती स्वस्थ आहार विषय पर प्रदर्शनी पोषण मेला लगाया गया। जिसमें विभिन्न आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओ ने प्रति भाग लिया। पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगो को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। उन्होंने बच्चों को इंद्रधनुष के रंगों के समान थाली में सतरंगी भोजन लेने के लिए प्रेरित किया। यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है कि सभी को पौष्टिक भोजन मिले। नशा पर भी रैली पर निकाली।बहीं पर धनेत पंचायत के तलमेट आंगनबाड़ी केंद्र में भी एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जोल के अलावा डीहर पंचायत में भी एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीहर पंचायत प्रधान कृष्णा देवी,जोल पंचायत के पूर्व उप प्रधान रवि शर्मा के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम कुमारी, पूजा देवी, भोला देवी, सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा वर्कर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह दिवस व नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को भी जागरूक किया गया।