दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में बुधवार को सत्र 2026-27 के लिए यूथ पार्लियामेंट (युवा संसद) का आयोजन किया गया। इसमें नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, स्पीकर, मंत्रियों और मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका निभाकर संसद की कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रिद्धिमा कौर ने प्रधानमंत्री, लक्षिता ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष, धैर्य ने स्पीकर और सुप्रिया ने मुख्य सचिव की भूमिका निभाई। वहीं ओजस भारद्वाज ने गृह, हिमांशु ने रक्षा, मानवी ने वित्त, हर्षिता ने शिक्षा, माणिक ने रेलवे, ओजस शर्मा ने सड़क एवं परिवहन, आर्यमन ने विदेश, सिया ने पर्यावरण, पीयूष ने खेल और जतिन ने स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। विपक्ष की भूमिका में पूजा, जागृति, गीतांजलि, तमन्ना, सोनम, वर्षा, अक्षिता, सात्विक, जय आदित्य, किंजल, कृतिका, दीपिका और पूर्णिमा ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए। वहीं कनिका, लक्षिता, आर्तव और हैप्पी ने मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व अतिरिक्त निदेशक (शिक्षा विभाग) एवं राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य प्रमोद चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सेंट मैरी स्कूल की प्रधानाचार्या गीतिका विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि प्रमोद चौहान ने विद्यार्थियों के तार्किक संवाद, आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का कौशल विकसित होता है। इस अवसर पर आर्य समाज शिक्षा समिति के प्रधान प्रबोध चंद्र सूद, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, सदस्य कुलदीप राय कपूर, विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा, पीटीए प्रधान निशा ठाकुर, पार्षद रवि सेठी और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुरेंद्र ठाकुर और महक भारद्वाज ने किया। विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने सफल आयोजन के लिए शिक्षक देव शर्मा, कृष्णा शर्मा और सुरेंद्र ठाकुर के प्रयासों की सराहना की।