राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले में वीरवार से ठोडो मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त एकता कापता ने किया। इसमें पहला मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना और स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहड़ू के बीच चल रहा है। वॉलीबाल कमेटी के अध्यक्ष विकास काल्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश व बाहरी राज्यों की टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार व उपविजेता को 21 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। और 26 जून को प्रतियोगिता का समापन होगा।