फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर कंडाघाट पहुंचे महिपाल सिंह मकराना

कंडाघाट। करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह मकराना सोमवार को कंडाघाट पहुंचे। यहां सामान्य वर्ग सभा के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यूजीसी रोलबैक और स्वर्ण एकता के समर्थन में नारे लगाए गए।पत्रकारों से बातचीत में मकराना ने कहा कि सामान्य वर्ग के अधिकारों की रक्षा और यूजीसी नियमों के विरोध में सवर्ण न्याय यात्रा निकाली जा रही है। राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बाद अब हिमाचल में मनाली से शिमला तक करीब 600 किलोमीटर की यात्रा की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद शिमला पहुंचकर राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मकराना ने यूजीसी नियमों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इनमें सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने 10 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में लोगों से शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से जारी रहेगा तथा यूजीसी नियमों को वापस लेने तक संघर्ष किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें