यूको बैंक के 84वें स्थापना दिवस पर अंचल कार्यालय सोलन की ओर से हिमगिरि कल्याण आश्रम सोलन में एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमगिरि कल्याण आश्रम के प्रतिनिधियों, यूको बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति बैंक की संवेदनशीलता, सेवाभाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सशक्त रूप से प्रदर्शित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक की अंचल प्रमुख रचना मिश्रा द्वारा हिमगिरि कल्याण आश्रम को वॉटर डिस्पेंसर भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, जिससे आश्रम में निवासरत लोगों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके। अपने संबोधन में रचना मिश्रा ने यूको बैंक के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक दायित्वों तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैंक केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित न रहकर समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।