फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कालका-शिमला ट्रैक पर चलीं तीन ट्रेनें , कम रही सवारियों की संख्या

Krishan Singh Updated Sat, 06 Sep 2025 03:44 PM IST

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पांच दिन बाद शनिवार को ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। शनिवार को तीन ट्रेन में कालका से शिमला की ओर चलाई गईं। हिमाचल में हुई मूसलाधार बारिश के बाद से ट्रेनों में सवारियां काफी कम हैं। अभी तक ट्रैक सुचारू रूप से चला हुआ है। 31 अगस्त व 1 सितंबर को हुई बारिश से विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर मलबा, पत्थर व पेड़ गिरे थे। इसी के साथ पानी के तेज बहाव के साथ मिट्टी ट्रैक पर आ गई थी। इसके बाद पांच सितंबर तक कालका से शिमला व शिमला से कालका चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें