मां शूलिनी मेला खत्म होने के बाद भी शहर के राजगढ़ रोड पर लगाई गई अस्थाई दुकानें प्रशासन व नगर निगम ने अभी तक नहीं हटाई है। इससे जहां बार-बार राजगढ़ रोड पर जाम लग रहा है, वहीं शहर के कारोबारी भी इससे नाराज हैं। प्रशासन ने दावा किया था कि मेला खत्म होने के बाद शहर से सभी अस्थाई दुकानों को हटा दिया जाएगा और उन्हें ठोडो मैदान में शिफ्ट कर दिया जाएगा, मगर मेला खत्म हुए तीन दिन बीत चुके हैं दुकानें अभी भी लगी हुई हैं।