फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: घरेड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Krishan Singh Updated Sat, 20 Dec 2025 05:31 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड़ के वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दून के विधायक के बेटे अजितेश चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना व वंदे मातरम से हुई। स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्र राजबीर व रेणुका ने नृत्य पेश किया। समारोह में छात्राओं की ओर से पेश किया गया घूमर व मुल्तानी डांस को दर्शकों को काफी पसंद किया। पूजा व साथियों ने गिद्दा व सीनियर कक्षाओं को छात्रों की ओर से पेश किया गया भांगड़ा सबकी पसंद रही। अंत में पहाड़ी नाटी पर समारोह के मुख्य अतिथि भी झूमने पर विवश हुए। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के समक्ष स्कूल को लेकर कुछ मांगें रखीं। इस पर अजितेश चौधरी ने विधायक से मांगें पूरा कराने का आश्वास दिया। इससे पूर्व मुख्यातिथि ने स्कूल में बच्चों की ओवर से लगाई गई प्रदर्शनी का भा अवलोकन किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान प्रेम चंद, उपप्रधान मस्तराम, विक्की, अमृत सिंह, राज कुमार, अनिल कुमार, गुरबचन सिंह, अध्यापक सीमा देवी, राज पाल गुलेरिया, माता दत्त शर्मा, अश्वनी शर्मा व किरण ठाकुर उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें