राजकीय महाविद्यालय सोलन के रसायन विज्ञान विभाग के लेवोजियर क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट सोलन के सहयोग से स्वास्थ्य, आहार एवं पोषण विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित भोजन, भोजन के सही समय तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराना था। संसाधन व्यक्ति डॉ. अदिति गर्ग ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने सरल भाषा में बताया कि क्या खाना चाहिए, कब खाना चाहिए, कितनी मात्रा में खाना चाहिए और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण एवं जीवनशैली से जुड़ी आदतों को दैनिक जीवन में कैसे अपनाया जा सकता है। इस सत्र में लगभग 100 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की, जिनमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं रसायन विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. योगेश जैन, डॉ. रमेश, डॉ. प्रियंका मुल्तानी, डॉ. घनश्याम सोनी, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. अनिल ठाकुर, डॉ. चमन शर्मा, महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य और मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट से सूरज शानू उपस्थित रहे।